बाजार में गिरावट की सुनामी

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने से गुरुवार को भारतीय बाजार के साथ दुनिया में सुनामी आ गया। बाजार में बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को एक ही दिन में 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि सूत्रों के अनुसार निफ्टी ८१५ अंक लुढ़कर 16,247 अंक और बीएसई सेंसेक्स 2702 टूटकर 54,529 अंक पर आकर बंद हुआ। दरअसल, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण दो दिन में 2,55,68,848 करोड़ से घटकर 2,42,11,226 करोड़ रुपये पर बंद हुआ , जिसके चलते बाजार में गिरावट आने से सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी में मार्च 2020 के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट गुरुवार को आई। 12 मार्च 2020, सेंसेक्स 2919.26 अंक (-8.18%) गिरा था। वहीं, निफ्टी 868.2 अंक (-8.30%) लुढ़का था। इसके बाद यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। आगे भी बाजार में गिरावट आने की आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं। आज बैंकिंग, आईटी, मेटल से लेकर वाहन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।
Comments (0)
Facebook Comments (0)