होली खेलते समय रखें इन ख़ास बातों का ध्यान

होली का त्योहार रंगों और प्रेम का त्योहार है। इस साल होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाने वाला है। यह त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। रंगों से भरी होली पर लोग एक खास तरह के गुलाल, रंग और फूलों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे वे खुशी-खुशी एक-दूसरे पर लगाते हैं। होली खेलते समय कई जरूरी बातें ऐसी होती हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि उनका खास ख्याल रखना चाहिए।
1. रासायनिक रंगों की जगह करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल
2. चेहरे और बालों पे तेल लगाना मत भूलना
3. रंगों से अपने मुंह, नाक और आंखों को सुरक्षित रखें
4. होली खेलते समय अपनी जेब में ज़्यादा पैसे न रखें जिसके गिरने से उठाना पड़े नुक्सान
5. चेहरे पर रंग को बहुत लंबे समय तक रखने से चकत्ते और सूखापन हो सकता है, रहें सुरक्षित
6. होली के दिन कभी भी किसी जानवर को रंग न लगाएं, क्योंकि रासायनिक रंगों से हमारी त्वचा पर खुजली और चकत्ते हो सकते हैं तो जानवरों को भी इससे नुकसान हो सकता है।
Comments (0)
Facebook Comments (0)